लखनऊ। महिला अपराध के लिए चर्चित उत्तर प्रदेश में एक और खौफनाक वारदात हुयी। मुजफ्फरनगर में आधा दर्जन वहशी एक 12 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बंधक बनाकर उसकी अस्मत लूटते रहे।
घटना मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र की है। अपनी नानी के साथ रह रही अनुसूचित जाति की किशोरी को कार सवाल युवकों ने तब अगवा किया जब वह कुकरा गांव जा रही थी। जिसके बाद उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर तीन दिन तक आधा दर्जन लोग अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।
चौंकाने वाली जानकारी यह भी है कि पीड़िता और उसकी नानी ने जब पुलिस से शिकायत की उसने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनो जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू किया।
फिलहाल पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में पांच की उम्र 14 से 16 से के बीच की है। वहीं छठे आरोपी का पता नहीं चल सका है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।