लखनऊ। फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री डालने वाले डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शहर के बाबा कालोनी निवासी पेशे से डाॅक्टर सुनील कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था जिसमे हिन्दू देवताओं के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
कोतवाली सिविल लाइंस ने खुद तहरीर देकर डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आज आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया।