हर पहलू पर नज़र
 हर पहलू पर नज़र
+33
°
C
+34°
+21°
Lucknow
Saturday, 17
See 7-Day Forecast

दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौत के बाद मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कारः बोनी कपूर



नई दिल्ली। फिल्म मॉम के लिए दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उनके निधन के बाद गुरूवार को यह सम्मान उनके पति बोनी कपूर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया गया।

इस अवसर पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने कहा कि अभिनेत्री ने उन सभी फिल्मों में अपना सौ प्रतिशत दिया जिनमें उन्होंने काम किया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें उनकी मौत के बाद पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 

बोनी गुरुवार को अपनी दो बेटियों जाह्न्वी और खुशी के साथ 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे।

आगे बोनी कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए दुख का भी क्षण भी है। हम चाहते थे कि वह हमारे साथ यहां होतीं। वह इस पुरस्कार की हकदार थीं। लगभग 50 वर्षो में उन्होंने करीब 300 फिल्में कीं। उन्होंने सभी फिल्मों में अपना बेहतरीन काम किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें छोड़ के जाने के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

बतादें कि श्रीदेवी को उनकी फिल्म मॉम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। बोनी ने कहा, यह हम सभी के लिए गर्व का समय है लेकिन दुख की बात यह है कि वह हमारे बीच नहीं है। इसके साथ ही यह पूछे जाने पर कि वह उन युवा प्रशंसकों को क्या सलाह देंगे जो श्रीदेवी की तरह बनना चाहती हैं। बोनी ने कहा कि मेरी बेटियों की तरह अन्य युवा लड़कियां भी मेरी दिवंगत पत्नी की तरह बनना चाहती हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और मेहनत करती रहें।

उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और फिल्मकार शेखर कपूर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया।


समय : Friday, 4 May 2018